17 Apr 2024, 04:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरियाई सेना ने इदलिब के महत्वपूर्ण शहर को छुड़ाया : रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 3:18PM | Updated Date: Aug 11 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरियाई सुरक्षाबलों ने इदलिब प्रांत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होबैत शहर को विद्रोहियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार-पत्र अल-वतन की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियाई सुरक्षाबलों ने नुसरा फ्रंट के आतंकवादियों के उपकरणों को नष्ट करने के बाद शहर पर कब्जा कर लिया। इसके कारण आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है और बचे हुए आतंकवादी खान शायखुन भाग गए हैं। शैम एफएम रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक होबैत को नुसरा आतंकवादियों के मजबूत गढ़ के रूप में जाना जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »