25 Apr 2024, 12:51:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नॉर्वे गोलीबारी में रुस के नागरिक का हाथ नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 2:41PM | Updated Date: Aug 11 2019 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओस्लो। नॉर्वे में स्थित रुस दूतावास ने रविवार को कहा है कि ओस्लो में मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में रुस के किसी नागिरक का हाथ नहीं है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को अल नूर मस्जिद के पास एक व्यक्ति ने गोलीबारी की थी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। यह हादसा विश्व भर में मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले ईद-एल-अधा की तैयारियों के बीच हुआ।
 
रुस दूतावास ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बेयरम में मस्जिद में हुई गोलीबारी में रुस के किसी नागिरक का हाथ नहीं है और इस हादसे में रुस के किसी भी नागिरक को नुकसान नहीं पहुंचा है। ओस्लो पुलिस ने कहा कि इस हमले में सिर्फ एक ही व्यक्ति शमिल था। पुलिस को उसके घर से एक महिला का शव मिला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »