28 Mar 2024, 17:12:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया में विद्रोहियों के हमले में दो मरे, पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 12:16PM | Updated Date: Aug 11 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगोटा। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के कुआका में विद्रोही समूह की ओर से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई  है और पांच अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुआका के गवर्नर ऑस्कर ओकैम्पो ने बताया कि स्थानीय नेता एक बस में जा रहे थे कि तभी रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ़ कोलंबिया (फार्क) के विद्रोहियों ने बस पर हमला कर दिया।
 
कोलंबिया में स्थानीय नेताओं के संगठन ने नेताओं की हत्या के मद्देनजर आपातकाल की घोषणा की है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में फार्क ने सरकार के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत उसने हिंसा छोड़कर एक राजनीतिक दल में परिवर्तित होने का संकल्प लिया था। इसके बावजूद फार्क के कुछ सदस्यों ने अपनी आपराधिक गतिविधियों को कम नहीं किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »