25 Apr 2024, 05:09:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के झेजियांग प्रांत में भूस्खलन से 28 की मौत, 20 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 9:21AM | Updated Date: Aug 11 2019 9:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में लेकिमा तूफान के बाद भूस्खलन के कारण शनिवार को कम से कम 28 लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने बताया कि लगभग 10 लाख 80 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और झेजियांग प्रांत में लगभग 50 लाख प्रभावित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि लेकिमा तूफान के कारण शनिवार को झेजियांग प्रांत में भारी बारिश हुई थी और आज इसके शांडोंग प्रांत के पूर्वी तट से टकराने के आसार हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »