24 Apr 2024, 03:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस, रोनेका ने की लीबिया में संरा अधिकारियों पर हमले की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 9:11AM | Updated Date: Aug 11 2019 9:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संरा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस तथा संरा सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष जोआन रोनेका ने लीबिया के बेंगजी शहर में हुए कार बम विस्फोट में संरा अधिकारियों की मौत पर शोक जताया है और इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने कहा,संरा महासचिव ने लीबिया के बेंगजी शनिवार को हुए कार बम विस्फोट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
 
साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से बकरीद के दौरान संघर्ष विराम का पालन करने तथा लीबिया के लोगों के शांतिपूर्ण भविष्य के लिए वार्ता बहाल करने की अपील की है। उधर, संरा सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष रोनेका ने कहा,सुरक्षा परिषद से सदस्य देशों की ओर से मैं इस नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। लीबिया के बेंगजी में संरा अधिकारियों पर हुआ हमला पूरी तरह से अस्वीकार है। हमें जानकारी मिली है कि इस घटना में संरा के तीन अधिकारियों की मौत हुई है और अन्य अधिकारी घायल हुए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »