24 Apr 2024, 02:54:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या हुई 41

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 9:06AM | Updated Date: Aug 11 2019 9:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार के मून राज्य में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 29 से बढ़कर 41 हो गयी है। अग्निशमन विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले भूस्खलन के कारण 29 लोगों के मरने की सूचना थी। अग्निशमन विभाग ने बताया कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार को मा-लाट पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया था जिसमें कई लोग और वाहन दब गये थे। इस वर्ष म्यांमार में भारी बारिश हुई है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विभाग द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार म्यांमार में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जून से अब तक 105,000 लोग विस्थापित हुए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »