20 Apr 2024, 16:14:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तंजानिया में पेट्रोल से भरी लॉरी पलटने से 60 मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 4:15PM | Updated Date: Aug 10 2019 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोरोगोरो। तंजानिया के मोरोगोरो में पेट्रोल से भरी लॉरी पलट जाने के बाद आग लगने से 60 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 70 लोग झुलस गये हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। सिटीजन तंजानिया समाचार पत्र के अनुसार यह हादसा मोरोगोरो शहर में हुआ। मोरोगोरो क्षेत्र के आयुक्त स्टीफन कुवेबवे ने कहा कि पेट्रोल से भरी लॉरी पलट गयी जिसके कारण सड़क पर 100 मीटर दूर तक पेट्रोल फैल गया। समाचार पत्र के अनुसार सड़क से गुजरते समय मोटरसाइकिल पर सवार लोग पेट्रोल इकट्ठा कर रहे थे जिनमें से कुछ लोगों की जलने के कारण मौत हो गयी। दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंची है। मोरोगोरो देश की राजधानी डोडोमा से 160 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »