20 Apr 2024, 18:03:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 2:56PM | Updated Date: Aug 10 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार के मून राज्य में भूस्खलन के मलबे में शनिवार की सुबह सात और शवों के मिलने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गयी है जबकि 47 अन्य घायल हैं। अग्निशमन विभाग ने बताया कि मानसून की भारी बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह भूस्खलन की घटना हुई थी। पौंग शहर के प्रशासक उ जाव मोई ओंग ने बताया कि आज सुबह मलबे से सात और शव निकाले गये जबकि अब तक 47 लोगों को घायल अव्सथा में निकाला गया है।
 
शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सात बजे भारी बारिश के कारण मा-लाट पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया था जिसके मलवे में कई मकानों और वाहनों के साथ लोग दब गये थे। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चट्टानों और कीचड़ के मलबों में फंसे एवं दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव और राहत कार्य अब भी जारी हैं। भारी बारिश के कारण मून राज्य के पौंग, मावलमयीने, मुदोन, थनबाईजयात, काइकमाराव तथा यी शहर बाढ़ से प्रभावित हो गये हैं तथा पौंग शहर में कुछ स्कूलों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »