20 Apr 2024, 22:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ.कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हमें कोई खतरा नहीं : जापान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:21PM | Updated Date: Aug 10 2019 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्या। जापान की सरकार ने कहा है कि शनिवार को उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से उसकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरिया के ज्वॉइंट चीफ ऑफ स्टॉफ (जेसीएस) ने जानकारी दी है कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को सुबह पांच बजकर 32 मिनट पर और पांच बजकर 50 मिनट पर अपने पूर्वी समुद्र तट से मिसाइलों का परीक्षण किया।
 
दोनों मिसाइलों का परीक्षण हमहुंग शहर से किया गया और इन मिसाइलों ने जापाम के समुद्र क्षेत्र में गिरने से पहले 400 किलोमीटर की दूरी तय की। उत्तर कोरिया ने ये परीक्षण तब किये हैं तब संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को विकसित करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। जापान की क्योडो समाचार एजेंसी ने सरकार के हवाले से बताया कि जापानी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उत्तर कोरिया ने जिन मिसाइलों के परीक्षण किये हैं वे बैलिस्टिक मिसाइलें थीं।
 
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने पिछले दो हफ्तों के दौरान शनिवार को पांचवें दौर का मिसाल परीक्षण किया है। कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनावों के बीच ये परीक्षण किये गये हैं। अमेरिका और दक्षिण कारिया के बीच सैन्य अभ्यास का उत्तर कोरिया विरोध कर रहा है। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को चेतावनी दी थी कि दक्षिण कोरिया को इसकी कीमत चुकानी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उत्तर कोरिया के प्रमुख नेता किम जोंग उन से एक पत्र मिला है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास से खुश नहीं हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »