29 Mar 2024, 15:19:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 34 आतंकवादी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 1:56AM | Updated Date: Aug 10 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। अफगानिस्तान में सिलसिलेवार हवाई हमले में 34 आतंकवादी मारे गये है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार अफगान और विदेशी गठबंधन वाली सेना के आतंकवाद विरोध अभियान के तहत लोगर प्रांत में हवाई हमले किये थे। जिसमें 34 आतंकवादी मारे गये और चार घायल हो गये। तालिबान और आईएस आतंकवादियों की गतिविधि के कारण अफगानिस्तान में राजनीतिक, सामाजिक और सुरक्षा को लेकर अस्थिरता का मौहाल है। अंतरराष्ट्रीय गठबंधन वाली सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा बल देश भर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाये हुये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »