25 Apr 2024, 04:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान की गीदड़ भभकी - कर्फ्यू हटने के बाद कश्मीर में जो होगा वह दुनिया देखेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:23PM | Updated Date: Aug 9 2019 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामबाद। जम्‍मू-कश्‍मीर से 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्‍तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कभी संबंध खत्म करने की धमकी देता है तो कभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात करने के लिए कहता है। भारत के साथ राजनयिक संबंध खत्म करते हुए पाकिस्तान ने भारत के राजदूत को भी हटा दिया है। अब पाकिस्तान की एक और हरकत सामने आई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से भारत को धमकी भरे लिहाज में ट्विट करते हुए भड़ास निकाली है। इमरान ने अपने ट्वीट में कश्मीरी जनता को भड़काने का प्रयास किया है।
 
इमरान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत को क्या लगता है कि वह फोर्स के दम पर कश्मीरियों को दबा सकती है। यह तो वक्त ही बताएगा और पूरी दुनिया देखेगी कि कर्फ्यू हटने के बाद वहां क्या होता है। अपने ट्वीट में इमरान ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP को क्या लगता है कि वह सेना के दम पर कश्मीरियों की स्वतंत्रता को छीन सकती है।
 
इमरान ने एक दूसरे ट्वीट में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी उकसाने की कोशिश की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने लिखा कि क्या दूसरे मुल्कों की यह नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती कि वे भारत को इसके लिए रोकें। उन्होंने सीधे सीधे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी चैलेंज किया कि क्या किसी में हिम्मत है जो भारत को रोक सके। उन्होंने कहा कि क्या दुनिया इसी तरह कश्मीरियों का दमन देखती रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »