26 Apr 2024, 04:33:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में मून ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 11:52AM | Updated Date: Aug 9 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव तथा जापान के साथ व्यापारिक मनमुटाव के बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया तथा अमेरिका में नया राजदूत नियुक्त किया। राष्ट्रपति की प्रवक्ता को मिन-जंग ने बताया कि मून ने न्याय, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, कृषि तथा महिला और परिवार कल्याण मंत्रियों को बदल दिया है।
 
फेसबुक पर जारी वीडियो के मुताबिक सुश्री को ने संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजदूत की नियुक्ति मून की सरकार के सुधारों की नीति पर जोर देते हैं। राजनयिक एवं पूर्व विदेश उप मंत्री और खुफिया प्रमुख ली सू हुक को चो यून जे के स्थान पर अमेरिका में दक्षिण कोरिया का नया राजदूत बनाया गया है। जापान की ओर से दक्षिण कोरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के निर्यात पर प्रतिबंध के बीच सोल नेशनल यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के प्रोफेसर चोई की-यंग को विज्ञान मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है।
 
चोई दक्षिण कोरिया के उद्योग की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और विदेशी प्रौद्योगिकी पर देश की निर्भरता को कम करने की वकालत करते रहे हैं। राष्ट्रपति के नागरिक मामलों के पूर्व सचिव चो कुक को न्याय मंत्री बनाया गया है जबकि पूर्व कृषि उप मंत्री किम हियोन सू को नया कृषि मंत्री बनाया गया है। महिला अधिकारों की समर्थक ली जुंग ओक को महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है।
 
मून ने चार मंत्री स्तरीय अधिकारियों में भी बदलाव किये हैं। उत्तर कोरिया की ओर से कम दूरी की मिसाइलों के बार-बार हो रहे परीक्षणों के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव फिर से बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने इन परीक्षणों को दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका के इस सप्ताह शुरू हुए सैन्य अभ्यासके खिलाफ चेतावनी करार दिया है।
 
वर्ष 1910-1945 में कोरियाई प्रायद्वीप के जापानी उपनिवेशीकरण के दौरान दमन के शिकार श्रमिकों के पीड़तिों को मुआवजा प्रदान करने के लिए जापानी कंपनियों को मजबूर करने को लेकर दक्षिण कोरिया की अदालत के एक फैसले के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद बढ़ गया है। जापान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए दक्षिण कोरिया को तरजीही व्यापार भागीदारों की सूची से भी बाहर कर दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »