20 Apr 2024, 09:21:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम को NAB ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 4:35PM | Updated Date: Aug 8 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरियम को लाहौर में स्थित कोट लखपत जेल के बाहर NAB द्वारा गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान मुस्लीम लीग की नेता मरियम अपने पिता से मिलने जेल गई थीं। उनके पिता नवाज शरीफ कोट लखपत जेल में पिछले कई महीनों से बंद हैं। मरियम नवाज को आज चौधरी शुगर मिल्स केस में NAB के सामने हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा गया था। हालांकि मरियम ने नोटिस को नजरंदाज कर दिया और NAB के सामने हाजिर होने की बजाय अपने पिता से मिलने जेल पहुंच गईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »