28 Mar 2024, 13:56:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड : ऑकलैंड के बेथेल्स पर मिला 20 लाख डॉलर का कोकीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 4:27PM | Updated Date: Aug 8 2019 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में पुलिस ने गुरुवार को वेस्ट ऑकलैंड के बेथेल्स बीच के तट पर 20 लाख डॉलर की कीमत का 19 बंडल कोकीन जब्त करने की सूचना दी है। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने फेसबुक पर बताया कि यह कोकीन उसे बुधवार देर रात को मिली। रोडनी और वेस्ट ऑकलैंड पुलिस के उत्तरी तटीय के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर कॉलिन परमेंटेर ने बयान में कहा, "पुलिस ने करीब 19 बंडलों को देखा और उसका परीक्षण किया, जिसमें कोकीन होने की पुष्टि हुई है। ऐसा अनुमान है कि इसकी कीमत लगभग 30 लाख डॉलर होगी। पुलिस, हेलीकॉप्टरों और गश्ती नौकाओं की सहायता से समुद्री तट और उसके आसपास के क्षेत्रों की तलाशी कर रही है, ताकि ये बंडल कहां से आए हैं, उसका पता चल सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »