25 Apr 2024, 11:15:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुषमा के निधन से भारत ने एक समर्पित नेता खो दिया : इवांका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 9:15AM | Updated Date: Aug 8 2019 9:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार एवं उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ‘भारत सहित पूरे विश्व की महिलाओं का चैंपियन’ बताया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा,स्वराज के निधन से भारत ने एक जोशीला, समर्पित नेता और सच्चा लोक सेवक खो दिया। स्वराज भारत सहित दुनियाभर की महिलाओं के लिए एक चैंपियन थीं और उन्हें जानना एक सम्मान की बात थी। गौरतलब है कि स्वराज का मंगलवार की रात हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं। वह नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल वर्ष 2014 से 2019 के दौरान विदेश मंत्री रही थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »