19 Apr 2024, 18:50:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसे में दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 8:57AM | Updated Date: Aug 8 2019 8:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलस। अमेरिका के कैलिफोर्निया में कमारिलो हवाईअड्डे पर एक छोटे विमान हादसे में लोगों की मौत हो गयी। वेंचुर काउंटी फायर विभाग के अनुसार यह हादसा स्थानीय समयानुसार एक बज कर 30 मिनट पर हुआ। विभाग ने ट्वीट कर कहा, हादसे में विमान में सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी है।
 
अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। केटीएलए मिडिया के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान एक इंजन वाला 2000 सीरीज का है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »