29 Mar 2024, 14:04:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 8:53AM | Updated Date: Aug 8 2019 8:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्कों। रूस के दक्षिणी शहर नोवोरोसियस्क के पास एक बस और गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर में दो बच्चों समेत चार की मौत हो गयी जबकि 30 लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक यह हादसा रूस में क्रास्रोडार प्रांत के नोवोरोसियस्क शहर के पास वेरखनेबाकांस्कीय इलाके में हुआ। रीजनल इमरजेंसी सर्विस के प्रवक्ता ने कहा नोवोरोसियस्क शहर के पास बस और गाड़ी की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी तथा घायल 30 लोगों को उपचार के लिए अस्तपताल ले जाया गया है। रूस जांच समिति की एक क्षेत्रीय टीम ने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाने के लिए एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गयी है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »