17 Apr 2024, 00:42:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूयॉर्क : टाइम्स स्क्वायर पर तेज आवाज के बाद लोगों के बीच अफरातफरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 2:18PM | Updated Date: Aug 7 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक के बाद एक गोलीबारी की दो बड़ी घटनाओं के बाद दहशत के माहौल के बीच मंगलवार रात को टाइम्स स्क्वायर पर एक तेज आवाज सुनने के बाद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग इधर से उधर भागते नजर आए और 'एट्थ एवेन्यू' की 44वीं और 45वीं स्ट्रीट पर कई पर्यटकों को रोते हुए देखा गया।
 
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना और फिर सब भागने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वे हाल ही में टेक्सास और ओहियो में हुई गोलीबारी की घटनाओं के मद्देनजर सामूहिक संहार के डर से शॉपिंग स्टोर, होटल, रेस्तरां की ओर भागने लगे। एनवाईपीडी (न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट) पुलिस ने मिनटों में इलाके को घेर लिया जबकि ब्रॉडवे पर कुछ शो तुरंत रोक दिए गए। लोगों के बीच दहशत फैलने का सही कारण नहीं पता चल पाया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »