19 Apr 2024, 02:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका और द.कोरिया के अभ्यास का परिणाम: किम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 9:44AM | Updated Date: Aug 7 2019 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल में अपने देश की ओर से किये गये मिसाइल परीक्षण को अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ओर से संयुक्त सैन्य अभ्यास के प्रतिक्रिया करार दिया है। कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बुधवार को कहा कि किम ने मिसाइल परीक्षण के सफल रहने की भी सराहना की है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ़ स्टाफ ने मंगलवार को कहा कि उ. कोरिया ने अज्ञात प्रोजेक्टाइलों का दो बार जापान के समुद्र में परीक्षण किया। इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने दो हफ्ते से भी कम समय में कम दूरी के तीन मिसाइलों का परीक्षण किया था। गौरतलब है कि अमेरिका और द. कोरिया ने सोमवार को संयुक्त सैन्य अभियान की शुरूआत की। उ. कोरिया की ओर से परमाणु वार्ता को पटरी से उतारने की चेतावनी के बाद हालांकि इस अभ्यास को कम महत्व दिया जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »