25 Apr 2024, 09:16:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

होंडुरास में गोलीबारी, एक ही परिवार के चार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 9:42AM | Updated Date: Aug 7 2019 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टेगुसिगाल्पा। होंडुरास के उत्तरी शहर सन पेड्रो सुला में हुयी गोलीबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार हमला उस समय हुआ जब वे अपने परिवार के एक सदस्य के अंतिम संस्कार में शरीक हुए थे। उन्होंने बताया कि कम से कम आठ हमलावरों ने एक एसयूवी से स्थानीय कब्रिस्तान में अंधाधुन गोलीबारी कर दी जिसमें दो आदमी और दो महिलाओं की मौत हो गयी। गोलीबारी में अन्य तीन महिलाय और एक आदमी भी घायल हुआ है जिन्हें इलाज के लिए अस्तपताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश में शहर के कई मार्गों को बंद कर दिया गया है। चश्मदीद गवाह के मुताबिक हमलावरों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »