23 Apr 2024, 16:36:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूडान की अमेरिका से आतंक समर्थित देशों से नाम हटाने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 9:39AM | Updated Date: Aug 7 2019 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खारर्तूम। सूडान ने बुधवार को अमेरिका से आतंकवाद समर्थन देशों वाली सूची से सूडान का नाम हटाने की अपील की। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार कार्यवाहक विदेश सचिव उमर दाहेब ने खारर्तूम में आयोजित एक बैठक में अमेरिका के विशेष राजदूत डोनाल्ड बूथ से इस बात का आग्रह किया। बयान में कहा गया,सचिव ने अमेरिका से सूडान को आतंकवाद समर्थित देशों की सूची से हटाने और अंतर्राष्ट्रीय विकास सहायता प्राप्त करने के लिए अनुमति की अपील की है।
 
उमर ने कहा,सूडान अब अंतराष्ट्रीय समुदाय के साथ फिरसे जुड़ना चाहता है। सूडान अमेरिका तथा अन्य देशों के साथ रिश्ते सामान्य करना चाहता है जो कि पिछले कुछ दशकों से तनावपूर्ण थे। ल्लेखनीय है कि अमेरिका ने वर्ष 1997 के बाद सूडान पर प्रतिबन्ध लगाया था और उसे आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों की सूची में शामिल कर दिया था। अमेरिका ने हालांकि वर्ष 2017 में सूडान के तरफ से लिए गए सकरात्मक कदमो तथा आतंकवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका के सहयोग के चलते स्थायी तौर पर आर्थिक प्रतिबंद हटाने का निर्णय लिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »