29 Mar 2024, 12:31:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

खाड़ी क्षेत्र में तनाव के लिए अमेरिका जिम्मेदार है: ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 1:33AM | Updated Date: Aug 6 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। जरीफ ने खाड़ी क्षेत्र में विदेशी हस्तक्षेप को खारिज करते हुए सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि खाड़ी की सुरक्षा ईरान की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी को खाड़ी के प्रस्तावों के उल्लंघन का इजाजत नहीं देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ समुद्री मार्ग के मुद्दे पर ब्रिटेन का अमेरिका के साथ गुप्त समझौता है।’’ उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने सीरिया जा रहे ईरान के तेल टैंकर को छलपूर्वक जब्त कर लिया क्योंकि यूरोपीय संघ ने सीरिया के खिलाफ प्रतिबंध लगा रखा है। उन्होंने कहा कि वह जब हाल के दिनों में न्यूयार्क में थे, तो उन्होंने व्हाइट हाउस के निमंत्रण को स्वीकार नहीं किया था, इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंधन लगा दिया। उन्होंने कहा,‘‘ उन लोगों  ने मुझसे कहा कि यदि मैं व्हाइट हाउस नहीं जाऊंगा, तो वे एक या दो सप्ताह में प्रतिबंध लगा देंगे।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »