26 Apr 2024, 01:49:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में हवाई हमले में 42 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 9:00PM | Updated Date: Aug 5 2019 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया के दक्षिण पश्चिमी इलाके में विद्रोही जनरल खलिफा हफ्तार के नेतृत्व वाले बलों के हवाई हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गयी।  रिपोर्टों के मुताबिक मारे गये लोग मुर्जुक शहर में एक शादी समारोह में भाग लेने आये हुए थे। पूर्वी लीबिया में स्थित जनरल हफ्तार के बलों ने कहा कि उन्होंने शहर को रविवार देर रात निशाना बनाया था। उन्होंने नागरिकों को निशाना बनाने से इंकार किया। लंबे समय से शासक रहे मुअम्मर गद्दाफी के वर्ष 2011 से सत्ता से हटाने के बाद से ही देश में झड़पें जारी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र समर्थित राष्ट्रीय समझौते की सरकार और श्री हफ्तार की सुरक्षा बलों के बीच अप्रैल से जारी संघर्ष के दौरान 1000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हफ्तार समर्थक मीडिया समूह के मुताबिक वे चाड के लड़ाके पर हमला कर रहे हैं जो टेबु जातीय समूह से जुड़े हुए हैं। टेबु समूह जनरल हफ्तार का विरोध करता रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »