23 Apr 2024, 17:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में हवाई हमले में आईएस के छह आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 10:17AM | Updated Date: Aug 5 2019 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। उत्तरी इराक के निनेवेह प्रांत में अमेरिका समर्थित गठबंधन की ओर से किए गए हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के छह आतंकवादियों की मौत हो गयी। इराक सेना ने इसकी जानकारी दी। संयुक्त अभियान कमांड के मीडिया दफ्तर ने बयान जारी कर बताया कि निनेवेह अभियान कमांड की गुप्त सूचना के आधार पर इराक सेना ने मोसुल से 70 किलोमीटर की दूरी पर मखमोर शहर के पास आईएस के आतंकवादियों को घेरकर उनपर हमला किया। बयान में कहा गया है कि सेना ने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के विमान द्वारा हवाई हमला किया जिसमें छह आतंकवादियों की मौत हो गयी। हवाई हमले के बाद सेना ने इलाके की तलाशी ली जहां से उन्होंने छह आतंकवादियों के शव और चार असाल्ट राइफलें बरामद की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »