20 Apr 2024, 21:28:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पर्वतारोही ने 23 दिन में फतह कीं पाकिस्तान की पांच ऊंची चोटियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 4:00AM | Updated Date: Aug 5 2019 4:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। नेपाल के 35 वर्षीय पर्वतारोही निर्मल पुर्जा ने महज 23 दिन में 8,000 मीटर से ऊंची पाकिस्तान की पांच चोटियों को फतह कर लिया। इन चोटियों में के2, नंगा पर्वत, ब्रॉड पीक और गैसहेब्रम 1 और 2 शामिल हैं। निर्मल अब दुनियाभर की 8,000 मीटर से ऊंची सभी चोटियों पर चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाने के काफी करीब हैं। उन्होंने 14 में से 11 चोटियों की सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी कर ली है। इस रिकॉर्ड के लिए वह बाकी तीन चोटियों पर चढ़ने का अभियान अगले चार माह के भीतर ही पूरा करना चाहते हैं। इन तीन में से दो चोटियां तिब्बत और एक नेपाल में है। विश्व की सबसे ऊंची 11 चोटियों के शिखर पर पहुंचने में उन्हें करीब तीन महीने का समय लगा।

पाकिस्तान से पहले उन्होंने नेपाल स्थित सबसे ऊंचे छह पर्वतों की चढ़ाई 31 दिन में पूरी की थी। स्थानीय मीडिया से बातचीत में निर्मल ने बताया कि गैसहेब्रम 1 की चढ़ाई करने में उन्हें बहुत मुश्किल आई। जबकि के2 और ब्रॉड पीक पर वह केवल 48 घंटे में ही पहुंच गए। पाकिस्तान में पर्वतारोहण के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'जून, 2013 के आतंकी हमले के बाद से मैं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डरा हुआ था। नंगा पर्वत बेस कैंप पर हुए उस हमले में 11 विदेशी पर्वतारोहियों और एक पाकिस्तानी की मौत हो गई थी। लेकिन इस बार मेरा अनुभव अद्भुत था। यहां के लोग बहुत अच्छे और मददगार हैं। मुझे उम्मीद है कि इसके बाद यहां विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »