28 Mar 2024, 21:49:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकवादी हमलों के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रहा आईएस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 2:19AM | Updated Date: Aug 5 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराकी खुफिया विभाग के मुताबिक इस्लामिक स्टेट आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिलाओं की नियुक्ति कर रहा है। अल-सबा समाचार पत्र ने इराक के खुफिया एवं आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रमुख अबू अली अल-बसरी के हवाले से रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अल-बसरी ने कहा कि आईएस महिलाओं को आत्मघाती हमलावर बनाकर विभिन्न देशों में अलग-अलग समुदायों को निशाना बनाकर हमले करने की योजना बना रहा है। आईएस ने हमलों को अंजाम देने के लिए कई महिलाओं को सीरिया से सूडान समेत कई देशों में भेज दिया है। ऐसी कई महिलाओं को ईरान के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में भी भेजा गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »