20 Apr 2024, 12:14:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में तीन सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 9:35PM | Updated Date: Aug 4 2019 9:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान-तजाकिस्तान की सीमा चौकी पर रविवार को तालिबान इस्लामिक मूवमेंट के आतंकवादियों के हमले में कम से कम तीन सैनिकों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक  तालिबान आतंकवादियों ने तजाकिस्तान सीमा से सटे अफगानिस्तान के चाह अब जिला में सैमति चौकी पर हमला किया जिसमें तीन सीमा पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। ’’ उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार की रात शुरू हुयी मुठभेड़ रविवार सुबह तक चली। तालिबान ने हालांकि इस हमले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान आतंकवादी संगठन तालिबान और इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों के चलते राजनितिक, सामाजिक और सुरक्षा के संकट से गुजर रहा है। अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो का मुख्य जरिया है जिससे वे इलाके में अपनी स्थति मजबूत करने के लिये इस्तेमाल कर रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »