19 Apr 2024, 03:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में तीन मोटरबोट पलटने से 26 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 8:32PM | Updated Date: Aug 4 2019 8:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। फिलीपींस के गुइमारस जलडमरूमध्य में रविवार को तीन मोटरबोट के पलटने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी। फिलीपींस न्यूज़ एजेंसी (पीएनए) के अनुसार तीनों मोटरबोट शनिवार को मॉनसून की तेज हवाओं की वजह से लोइलो शहर के पास पलटने के बाद डूब गयीं। शहर आपदा जोखिम में कमी और प्रबंधन कार्यालय प्रमुख डोना मगनो के अनुसार चे-चे मोटरबोट लोइलो छे से गुइमारस द्वीप की ओर जा रही थी जबकि केजिआह मोटरबोट इसके विपरीत दिशा में जा रही थी। पीएनए ने बताया कि मोटरबोट पर 86 यात्री सवार थे जिनमें से 55 को बचा लिया गया जबकि 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो गयी है तथा पांच लोग अभी भी लापता हैं। राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण एशिया मॉनसून के चलते भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के संकट से गुजर रहा है। खराब मौसम के चलते अब तक कई लोगों की मौत हो गयी है और कई हज़ार लोग घायल हो गए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »