25 Apr 2024, 17:42:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में आठ आतंकवादी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 12:50PM | Updated Date: Aug 4 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उरुजगन प्रांत में हवाई हमले में आठ तालिबानी आतंकवादी मारे गये। अफगानिस्तान के विशेष सैन्य बल रविवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सेना विशेष अभियान कोर ने एक बयान में कहा,खुफिया सूचना के आधार पर अफगानिस्तान की वायु सेना ने शनिवार को दीहरावुद जिले में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए। इन हमलों में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी नष्ट हुआ है। इस अशांत प्रांत में लंबे समय से सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच भारी संघर्ष होता रहा है। तालिबान समूह ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »