25 Apr 2024, 16:22:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सैन्य शिविर पर हमला, 3 सैनिकों की मौत, 5 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 12:39PM | Updated Date: Aug 4 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तालुकान। अफगानिस्तान के ताखर प्रांत में एक सैन्य शिविर पर हुए हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गयी और इस दौरान पांच आतंकवादी मारे गये। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल खलील आसिर ने रविवार को बताया कि सशस्त्र आतंकवादियों ने चाह अब जिले में शनिवार रात सीमा सुरक्षा बल के शिविर पर हमला किया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
 
मुठभेड़ में तीन सैनिकों की मौत हो गयी और पांच आतंकवादी मारे गये। उन्होंने बताया कि इस दौरान तीन सैनिक और पांच आतंकवादी घायल भी हुए हैं। एक अन्य घटना में एक स्थानीय तालिबानी नेता खान मोहम्मद और उसके एक सहयोगी को इश्कामिश जिले से शनिवार  रात गिरफ्तार कर लिया गया। सेना के पामिर स्थित कोर 217 के प्रवक्ता अब्दुल हादी जमाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों को आतंकवादी अपराधों में संलिप्त पाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »