25 Apr 2024, 17:59:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सउदी अरब ने मदीना में नया हवाई अड्डा खोला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2015 3:01PM | Updated Date: Jul 6 2015 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। हज यात्रा से कुछ सप्ताह पहले सउदी अरब ने एक नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोल दिया है। इसके निर्माण पर 1.2 अरब डॉलर की लागत आई है। यह हवाई अड्डा मदीना में है और इसकी क्षमता सालाना 80 लाख यात्रियों की है। सउदी अरब के शाह सलमान ने आधिकारिक रूप से प्रिंस मोहम्मद बिन अब्दुल अजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ किया। यह देश का पहला हवाई अड्डा है जिसका निर्माण व संचालन पूरी तरह से निजी क्षेत्र के हाथ में है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »