20 Apr 2024, 14:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:57PM | Updated Date: Jul 21 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले के एक सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर रविवार को आत्मघाती विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि आत्मघाती हमलावर ने अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में प्रवेश कर रहे लोगों पर हमला किया जिसमें रोगी और कर्मचारी भी शामिल थे।
 
विस्फोट के बाद बचाव दल ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। सूत्रों के अनुसार अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। रविवार सुबह एक अन्य घटना में जिले की एक पुलिस चौकी पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों गोलीबारी की जिसमें दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »