25 Apr 2024, 17:10:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन : गैस फैक्ट्री में विस्फोट,10 लोगों की मौत,19 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 10:45AM | Updated Date: Jul 20 2019 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेंगज्हऊ। मध्य चीन के हेनान प्रांत में गैस प्लांट में हुए विस्फोट के कारण 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य 19 लोग घायल हो गए है जबकि पांच लापता हैं। स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। सनमेनसिया शहर की सरकार के अनुसार यिमा शहर में हेनान कोल गैस लिमिटेड की गैस फैक्ट्री में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट में विस्फोट हुआ। स्थानीय सरकार के मुताबिक विस्फोट में कई अज्ञात लोग भी इस विस्फोट में घायल हुए हैं और इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि बचावकर्मी लापता हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »