19 Apr 2024, 05:18:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ईश निंदा के आरोपियों को रिहा करे- अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 12:54AM | Updated Date: Jul 20 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने पाकिस्तान समेत चार देशों से जेल में बंद ईश निंदा के आरोपियों की तत्काल रिहाई की मांग की है। पाकिस्तान के मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेंस ने गुरुवार को वॉशिंगटन में धार्मिक स्वतंत्रता पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान, सऊदी अरब, इरीट्रिया और मारितानिया अपने यहां जेल में बंद उन कैदियों को रिहा करें जिन पर धर्म के अपमान का आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह उम्मीद करता है कि यह सभी देश आम नागरिक को विवेक को चुनने की आजादी का हक देंगे।

इन नागरिकों को अमेरिकी नागरिकों का समर्थन हासिल है। पेंस ने अमेरिका के करीबी माने जाने वाले सऊदी अरब की राजशाही से रऊफ बदवी को रिहा करने की मांग की जिन्हें धर्म के अपमान के मामले में दस साल कैद की सजा सुनाई गई है। पेंस ने चीन में उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यकों की स्थिति पर कहा कि अमेरिका, चीन के साथ आर्थिक मुद्दों पर वार्ता के बावजूद इस देश में धार्मिक आजादी के मुद्दे को नहीं छोड़ेगा। सम्मेलन में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ चीन की बदसलूकी ने विश्व में मानवाधिकार उल्लंघन की एक संगीन सूरतेहाल पैदा कर दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »