29 Mar 2024, 15:55:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूरोपीय संघ के वार्ता स्थगित करने से तुर्की का संकल्प अप्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 11:58AM | Updated Date: Jul 16 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। तुर्की ने कहा है कि उसके साथ उच्च-स्तरीय वार्ता स्थगित करने का यूरोपीय संघ की परिषद के हाल के निर्णय से पूर्वी भूमध्य सागर में उसकी गतिविधियों को जारी रखने का उसका दृढ़ संकल्प प्रभावित नहीं होगा। परिषद ने साइप्रस के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (ईईजेड) में संसाधनों के लिए तुर्की की गतिविधियों को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के संदर्भ इसके साथ उच्च-स्तरीय वार्ता सोमवार शाम स्थगित कर दी है।
 
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘तुर्की के साथ उच्च-स्तरीय वार्ता स्थगित करने यूरोपीय संघ का निर्णय पूर्वी भूमध्य सागर में हाइड्रोकार्बन के लिए गतिविधियों को जारी रखने के दृढ़ संकल्प को प्रभावित नहीं कर पाएगा। तुर्की अपने अधिकारों की रक्षा करना जारी रखेगा और इस संदर्भ में अपनी गतिविधियां तेज करेगा।’’ तुर्की और साइप्रस के बीच 2011 में तनाव उस समय बढ़ा जब द्वीप के आसपास गैस के पहले भंडार का पता चला।
 
तुर्की ने एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन पर साइप्रस के दावों को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद तुर्की ने तीन महीनों से भी कम समय में साइप्रस के पूर्वात्तर तट पर गैस भंडार का पता लगाने के लिए दो जहाज भेजा। तुर्की साइप्रस के पूर्वात्तर तट को अपने क्षेत्र के रूप मे देखता है। साइप्रस ने तुर्की के इस कदम की कड़ी निंदा की थी। परिषद ने तुर्की से इस संदर्भ में साइप्रस के अधिकारों का सम्मान करने की बार-बार अपील की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »