16 Apr 2024, 18:32:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में खान दुर्घटना में चार लोग लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 1:13PM | Updated Date: Jul 15 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार के काचिन राज्य के हपाकांत शहर के पास हुई खान दुर्घटना में चार लोग लापता हैं जबकि एक व्यक्ति को घायलावस्था में निकाल लिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि देर से मिली सूचना के मुताबिक शनिवार को हपाकांत शहर के बाला खा गांव के पास हुई दुर्घटना के बाद लापता खनिकों की तालाश की जा रही है।

इस खान में फिलहाल खनन का काम आधिकारिक तौर पर स्थगित था। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि इतनी संख्या में खान के भीतर ये खनिक क्या कर रहे थे। यह खान निजी कंपनी फ्यो थिहा के नाम पर है। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »