23 Apr 2024, 17:28:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द. कोरिया में रूस के 16 नागरिकों को प्रवेश से इंकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 12:24PM | Updated Date: Jul 15 2019 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया के सोल इंचिओन हवाई अड्डे पर सीमा अधिकारियों ने गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह पर रूस के 16 नागरिकों को प्रवेश की इजाजत देने से इंकार कर दिया गया। दक्षिण कोरिया में रूसी दूतावास के प्रतिनिधि ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने कहा कि 16 रूसी नागरिकों को दक्षिण कोरिया में इसलिए प्रवेश की इजाजत नहीं दी गयी क्योंकि रूसी नागरिक सीमा अधिकारियों के समक्ष यह साबित करने में विफल रहे कि उनका भ्रमण पर्यटन से जुड़ा है।
 
दूतावास ने कहा,‘‘हर दिन, एक से दो लोग (रूस से दक्षिण कोरिया ) में प्रवेश से वंचित होते हैं। लेकिन एक साथ 16 लोगों के समूह को प्रवेश से वंचित करना एक दुर्लभ बात है, और हर बार यह सोशल मीडिया पर प्रचारित होता है।’’ दूतावास के प्रतिनिधि ने कहा,‘‘दक्षिण कोरियाई सीमा नियंत्रण अधिकारियों को 16 रूसी नागरिकों पर अवैध कार्य में लिप्त होने का संदेह इसलिए हुआ क्योंकि पर्यटक एक भी दक्षिण कोरियाई प्रसिद्ध स्थल का नाम नहीं बता सके थे।
 
पर्यटकों के विमान के वापसी टिकट आरक्षित थे लेकिन उन्हें इसके लिए भुगतान नहीं किया गया और वे होटल में नहीं बल्कि दोस्तों के साथ या उनके हॉस्टल में रूके।’’ उन्होंने कहा कि दूतावास स्थिति का अनुसरण कर रहा है और पर्यटकों को उचित प्रत्यावर्तन सहायता प्रदान कर रहा है, पर्यटकों के मंगलवार तक अपने देश लौटने की उम्मीद है। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में, रूस और दक्षिण कोरिया ने 60 दिनों के अधिकतम प्रवास के साथ अल्पकालिक यात्राओं के लिए वीजा-मुक्त व्यवस्था स्थापित की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »