29 Mar 2024, 03:06:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान पर हमला रोकने वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पारित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 11:13AM | Updated Date: Jul 13 2019 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) को मंजूरी दे दी। इसमें शामिल किये गये संशोधन ट्रम्प प्रशासन को ईरान के खिलाफ सीधे युद्ध में जाने से रोकेगे। विधेयक में संशोधन कर ऐसे प्रावधान शामिल किये हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति को कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान पर  हमले करने से रोकेगा। प्रतिनिधिसभा ने एनडीएए संशोधन विधेयक को 220-197 मतों से पारित कर दिया।
 
विदेश मामलों की सदन समिति के अध्यक्ष कांग्रेसी एलियट एंगेल ने मतदान से पहले कहा, यदि राष्ट्रपति युद्ध करना चाहते है तो उन्हें पहले कांग्रेस के पास जाना होगा। संविधान कांग्रेस को युद्ध के घोषणा की शक्ति देता है राष्ट्रपति को नहीं।’’  सीनेट ने इस रक्षा विधेयक को जून में मंजूर दी थी। व्हाइट हाउस ने इस बात के संकेत दिये है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस विधेयक को वीटो करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अमेरिका के परमाणु समझौते के हटने के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »