29 Mar 2024, 18:00:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 2:37PM | Updated Date: Jul 11 2019 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के एटॉक जिले में गुरुवार सुबह एक बस के खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि एटॉक जिले के हसन अब्देल इलाके में एक बस के सुपरहाइवे से फिसल कर खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी। बस में 59 लोग सवार थे। वह स्वात से लाहौर जा रही थी।
 
पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और शवों तथा घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचा दिया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायलों में से कम से कम पांच की हालत नाजुक है जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि हादसा गीली और फिसलन भरी सड़क पर लापरवाही से तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण हुआ। दुर्घटना में घायल एक यात्री ने बताया कि बस का चालक मोबाइल पर बातचीत भी कर रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »