20 Apr 2024, 12:26:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया के शरणार्थी संकट का मुख्य कारण सीमा पार आतंकवाद : अब्बास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 1:20AM | Updated Date: Jul 9 2019 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। सीरिया ने सीमा पार के आतंकवाद को एक बड़ा संकट बताते हुए कहा है कि यह देश के शरणार्थी संकट का मुख्य कारण है। भारत में सीरिया के राजदूत रियाद अब्बास ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि हम दुनिया की तरफ से आतंकवाद से लड़ रहे हैं और हम सीरिया में सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। इस आतंकवाद ने हमारे समाज और हमारे लोगों पर बहुत बड़ा दबाव बनाया है।

इसकी वजह से हमारे कुछ लोगों को विस्थापित होकर सीरिया के अन्य स्थानों पर जाना पड़ा, तो कुछ लोगों को दूसरे देश का रुख करना पड़ा। यह आतंकवाद की वजह से हुआ।’’ उन्होंने कहा सीरियाई सरकार और सेना ने देश से जाने के लिए मजबूर हुए लोगों को वापस बुलाने में मदद करने के लिए एक कार्ययोजना बनाई है। अब्बास ने सीरियाई युद्धविराम के पक्ष वाले देशों से रूस, ईरान और तुर्की में आगामी शिखर सम्मेलन में शांति प्रयासों के लिए उनके योगदान देने की उम्मीद भी जताई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »