19 Apr 2024, 03:03:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में हवाई हमले में सात मोरक्कोवासी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:44AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रबात। लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पूर्वी इलाके में स्थित तजोउरा के एक राहत केंद्र पर हुए हवाई हमले में मोरक्को के सात प्रवासी लोगों की मौत हो गयी तथा आठ अन्य घायल हो गये। मोरक्को विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार देर रात जारी बयान में इस घटना की जानकारी दी गयी। जब हवाई हमला हुआ उस समय राहत केंद्र में 18 मोरक्को प्रवासी मौजूद थे। हमले में आठ लोग घायल हैं जबकि तीन अन्य प्रवासी लापता हैं।
 
मोरक्को ने कहा कि घायलों को निकालने और शवों को वापस लाने के लिए लीबिया के अधिकारियों के साथ समन्वय कर काम कर रहा है। लीबिया अफ्रीकी और अरब देशों के अवैध प्रवासियों के लिए समुद्री मार्ग से यूरोप जाने का मुख्य प्रस्थान स्थल है। प्रवासियों में से कई को यूरोपीय संघ द्वारा वित्त पोषित लीबिया के तट रक्षकों की ओर से रोक दिया जाता है और उन्हें लीबिया में हिरासत केंद्रों में हिरासत में रखा जाता है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को भी तजोउरा स्थित प्रवासियों के केंद्र पर हवाई हमला कर कम से कम 53 लोगों को मार डाला गया था तथा 130 अन्य प्रवासी घायल हुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »