28 Mar 2024, 13:30:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में विस्फोट से 12 की मौत, 60 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:04PM | Updated Date: Jul 7 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी शहर में रविवार को अफगानिस्तान खुफिया सेवा के मुख्यालय को निशाना बनाकर किये गये विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मियों और चार नागिरकों की मौत हो गयी तथा 60 अन्य घायल हो गये है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि आज स्थानीय समयानुसार 2030 बजे एक कार बम से अफगानिस्तान की खुफिया सेवा के मुख्यालय को निशाना बनाते हुए विस्फोट को अंजाम दिया गया जिसमें आठ सुरक्षा कर्मियों और चार नागरिकों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस विस्फोट में 60 से ज्यादा लोग घायल हुये है। विस्फोट स्कूल के पास हुआ जिससे अधिकतर बच्चे  चपेट में आकर घायल हो गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »