28 Mar 2024, 20:12:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बॉडीगार्ड संग भागी दुबई के राजा की रानी ब्रिटेन में खरीदा 100 करोड़ का घर, लेंगी तलाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:29AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुनिया के अमीर लोगों में शुमार और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली। रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शेख की छठी पत्नी राजकुमारी हया एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। वह लंदन में शानदार जिंदगी जी रही हैं। राजकुमारी हया ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने की भी तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वे शेख मोहम्मद से तलाक लेने की अर्जी भी दायर करने वाली हैं। 

हालांकि, इनकी शादी में दो देशों के राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध भी जुड़े हुए थे। पिछले हफ्ते राजकुमारी हया 271 करोड़ रुपए और दोनों बच्चों को लेकर दुबई से फरार हो गई थीं। हया जर्मनी होते हुए ब्रिटेन भाग गर्इं और वहां उन्होंने बकिंघम पैलेस गार्डेंस में एक घर खरीदा है। इस घर की कीमत कई सौ करोड़ की बताई जा रही है। बकिंघम पैलेस गार्डेंस ऐसा इलाका है, जहां दुनिया के सबसे महंगे घर हैं। पति-पत्नी के बीच दरार तब आई, जब पिछले साल शेख मोहम्मद की एक बेटी शेखा लतीफा ने देश से भागने की कोशिश की। इसके बाद राजकुमारी हया और शेख मोहम्मद के बीच भी रिश्ते असामान्य हो गए। 
 
शेख की 7 बीवियां और 23 बच्चे
69 वर्षीय शेख मोहम्मद बिन राशिद एक कवि भी हैं। राजकुमारी हया की बेवफाई पर एक कविता लिख इंस्टाग्राम पर शेयर की। कविता का शीर्षक है- ह्ययू लिव्ड एडं यू डाइट। उन्होंने अरबी भाषा में कविता लिखी कि अब मेरी जिंदगी में तुम्हारी कोई जगह नहीं रह गई है। मुझे अब फर्क नहीं पड़ता कि तुम जिंदा हो या मर गई। मोहम्मद शेख बिन राशिद की सात बीवियां और कुल मिलाकर 23 बच्चे हैं।
सभी रानियों में सबसे आकर्षक हैं हया
 
पिछले महीने एक शाही कार्यक्रम में रानी की अनुपस्थिति के बाद उनके भागने की खबरें सामने आई थीं। रानी हया को शेख की सात पत्नियों में सबसे आकर्षक माना जाता है। वह जॉर्डन के पूर्व राजा हुसैन की बेटी हैं और अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2004 में दुबई के 69 वर्षीय शासक से अम्मान में एक सादे कार्यक्रम में शादी की थी।
 
रानी की बेवफाई पर शेख ने लिखी शायरी
रानी हया ने दुबई छोड़कर जाने को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि उनके जाने के बाद से शेख ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ शायरियां पोस्ट की हैं। इनमें सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया गया है। एक पंक्ति में उन्होंने लिखा, मेरी जिंदगी में अब तुम्हारी कोई जगह नहीं, मुझे परवाह नहीं कि तुम जियो या मरो।
 
पहले भागी थीं दो राजकुमारियां
रानी हया दुबई में शेख मुहम्मद के महल से भागने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले शेख मुहम्मद की दो बेटियां शेखा शम्स अल मख्तूम और शेखा लतीफा बिंत मुहम्मद अल मख्तूम महल से भाग गई थीं। उन्हें अमीरात के सैनिकों ने पकड़ लिया था। वकीलों का कहना है कि दोनों की इच्छा के बिना उन्हें दुबई में रखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »