28 Mar 2024, 23:12:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 19 मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:33PM | Updated Date: Jul 6 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेरात। अफगानिस्तान में हेरात प्रांत के काराख जिले में अफगानिस्तान सुरक्षा बलों और तालिबानी आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में नौ सुरक्षा कर्मियों सहित और तालिबान के प्रमुख कमांडर मुल्ला घोसुदिंग और उसके नौ लडाकू सहित 19 लोगों की मौत हो गयी। प्रांतीय पुलिस प्रमुख अमीनुल्लाह ओमरखिल की शनिवार को यह जानकारी दी। उमरखील ने बताया कि तालिबानी कमांडर मुल्ला घोसुदिंग के नेतृत्व में तालिबानी आतंकवादियों ने शनिवार तड़के काराख जिले के मलूमा इलाके में सुरक्षाबलों की चौकियों पर हमला किया।
 
यह मुठभेड कई घंटों तक चली जिसमें सुरक्षा बल के नौ जवानो की भी मौत हो गयी और कुख्यात तालिबान कमांडर समेत 10 आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में 15 से अधिक आतंकवादियों और छह सुरक्षाकर्मी घायल हुये हैं। हेरात पुलिस प्रमुख ने बताया सुरक्षा बल का प्रांत के अन्य जगहों में आतंकवादियों को निशाना बनाना जारी है। तालिबान आतंकवादियों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »