29 Mar 2024, 00:34:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : अफगान मस्जिद में विस्फोट, 2 लोगों की मौत 20 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 12:58PM | Updated Date: Jul 6 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गजनी। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में आतंकवादियों के एक मस्जिद में बिछाई गयी बारुदी सुरंग में विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अरेफ नूरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नूरी के अनुसार गजनी प्रांत की राजधानी की मस्जिद के अंदर शुक्रवार की शाम को उस समय विस्फोट हुआ जब लोग इबादत कर रहे थे।
 
इससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है। इस घटना की अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।  उन्होंने कहा कि स्थानीय आतंकवादी समूहों के इसमें शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके पीछे तालिबान या इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी संगठन का भी हाथ हो सकता है। पहले भी दोनों संगठन मस्जिदों में इस तरह के बम विस्फोटों में शामिल रहे है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »