28 Mar 2024, 18:44:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

होंडुरास के तटीय क्षेत्र में नाव डूबी, 26 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 12:07PM | Updated Date: Jul 4 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मध्य अमेरिकी देश होंडुरास के तटीय क्षेत्र में कैरेबियाई सागर में एक नाव के डूबने से उसमें सवार कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने सेना के हवाले से यह जानकारी दी। टेलीविजन न्यूज चैनल टेलीविसेंट्रो ने सेना के हवाले से बताया कि होंडुरास के ग्रेशियस ए डियोस तटीय क्षेत्र में ‘कैप्टन वैली’ नामक एक नाव डूब गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 47 अन्य लोगों को बचा लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा संभवत: समुद्री क्षेत्र में तेज हवाओं के चलने अथवा ऊंची लहरों के कारण हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »