20 Apr 2024, 13:32:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान फिर शुरू कर सकता है प्लूटोनियम उत्पादन : हसन रोहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 3:49PM | Updated Date: Jul 3 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी ने बुधवार को कहा कि  परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देश यदि अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करते तो उनका देश अराक स्थित परमाणु रिएक्टर को पुन: शुरू करेगा और ऐसी स्थिति की ओर लौट जायेगा जिसमें प्लूटोनियम उत्पादन संभव होगा। रोहानी ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर कहा, ‘‘हम सात जुलाई से अराक परमाणु रिएक्टर के मामले में उस पुरानी स्थिति में लौट जायेंगे जिसे दूसरे देश खतरनाक मानते हैं। इसके तहत प्लूटोनियम उत्पादन संभव होगा।’’ राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देशों के अपने दायित्वों को पूरा न करने पर ईरान यह कदम उठायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »