29 Mar 2024, 12:51:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस कपल ने 58 घंटे तक किया खुलेआम KISS - बनाया अनोखा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 4:57PM | Updated Date: Jul 2 2019 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। थाईलैंड के रहने वाले एक कपल ने पूरे 58 घंटे किस कर अपने नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड तो बनाया ही है साथ ही लाखों में इनाम भी जीता है। थाईलैंड में रहने वाले इस कपल का नाम एक्कचई और लकसाना है और इन्होंने 10-15 मिनट नहीं बल्कि पूरे 58 घंटे 35 मिनट और 58 सेकंड तक एक-दूसरे को Kiss की और अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
 
कपल ने वेलेंटाइन डे किस्साथन में हिस्सा लिया था और इसे जीत लिया है. इस Kiss को दुनिया का सबसे लंबा Kiss बताया गया है और जो कि इस कपल ने किया है। इतना ही नहीं कपल का नाम इसलिए भी इस रिकॉर्ड में शामिल है क्योंकि दोनों ने टॉयलेट जाते वक्त भी एक दूसरे को Kiss करना बंद नहीं किया। इसी वजह से ये अनोखा रिकॉर्ड इनके नाम पर दर्ज हुआ है। इस Kiss के अनोखे रिकॉर्ड के बाद कपल को 2 लाख रुपये नकद इनाम और दो डायमंड की रिंग दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »