18 Apr 2024, 22:49:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान से गिरा युवक - बगीचे में मिली लाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 3:49PM | Updated Date: Jul 2 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। केन्या एयरवेज के विमान से एक युवक गिर गया। युवक का शव एक घर के बगीचे में बरामद किया गया। बगीचे का मालिक शव को देखकर सहम गया। इस विमान को केन्‍या के नैरोबी से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करना था। विमान से गिरा व्यक्ति प्रवासी बताया जा रहा है, अधिकारियों के मुताबिक, यह केन्या एयरवेज प्लेन के लैडिंग गियर अपार्टमेंट में छुपकर बैठा था।
 
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि केन्या एयरवेज का विमान 787 जब हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैडिंग के लिए पहिए नीचे ला रहा था, इसी दौरान शख्स विमान से नीचे गिर गया होगा। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि हीथ्रो एयरपोर्ट पर जब विमान ने लैंडिंग की, तो लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट से एक बैग और खाने पीने का सामान बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवक 3500 फीट की ऊंचाई से बगीचे में जाकर गिर गया। इस दौरान जब धूप सेंक रहे बगीचे के मालिक ने लाश को देखी, तो वह हक्का-वक्का रह गया।
 
इस घटना के बारे में बगीचे के मालिक के दोस्त ने 'द सन' को बताया, "वह भाग्यशाली था कि शव आकर उस पर नहीं गिरा, नहीं तो उसकी भी मौत हो सकती थी। इस घटना को लेकर एयरलाइन ने कहा, "केन्‍या एयरवेज, नैरोबी और लंदन में जरूरी अथॉरिटीज के साथ मिलकर काम कर रही है। इस मामले की जांच भी जारी है। इससे पहले जून 2015 में हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली फ्लाइट की छत पर दो व्‍यक्तियों के यात्रा करने का मामला सामने आया था। इस दौरान एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »