18 Apr 2024, 21:15:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परमाणु समझौते का उल्लंघन कर ईरान आग से खेल रहा : ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 12:06PM | Updated Date: Jul 2 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह अपने परमाणु कार्यक्रम के तहत संवर्धित यूरेनियम की सीमा को पार करता है तो उसे गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रम्प ने ईरान को संवर्धित यूरेनियम की सीमा पार नहीं करने की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ ईरान आग से खेल रहा है।’’ 
 
इससे पहले सोमवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक युकिया अमानो ने ईरान के 300 किलोग्राम की संवर्धित यूरेनियम की सीमा पार करने की पुष्टि की थी। गौरतलब है कि ओमान की खाड़ी में कुछ दिनों पहले होरमुज जलडमरूमध्य के नजदीक दो तेल टैंकरों अल्टेयर और कोकुका करेजियस में विस्फोट की घटना तथा ईरान द्वारा अमेरिका के खुफिया ड्रोन विमान को मार गिराने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
 
ईरान ने आठ मई को अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते के कुछ प्रावधानों से अलग होने की घोषणा की थी जिसके बाद से इस समझौते को संशय की स्थिति बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में ईरान ने अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत ईरान ने उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर सहमति जतायी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »